बुलंदशहर, जुलाई 22 -- प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि समाज में नकारात्मक फैलाने का काम विपक्ष का एजेंडा है। विपक्ष सनातन विरोधी है। अयोध्या में राममंदिर के निर्माण में सबसे बड़ी बाधा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस बने। इन दलों को यह दर्द है कि उनके नहीं चाहते हुए भी भव्य राम मंदिर बन गया। चंदा चोरी के मामले में जो रिपोर्ट आई उसके आधार पर कार्रवाई भी हुई। गिरफ्तारी भी हुई हैं। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लिया है। बुधवार को शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को अवंतिका मैरिज होम में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। भूपेंद्र चौधरी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी चुनावो...