इटावा औरैया, अप्रैल 21 -- इटावा। भाजपा चुनाव में महिला आरक्षण बिल के पारित न होने के मुद्दे को लेकर जाएगी। 2019 के चुनाव तो अभी दूर हैं लेकिन 2027 के विधान सभा चुनाव में विपक्ष के इस महिला विरोधी रवैए को उजागर किया जाएगा। यह बातें जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कही। सिंचाई विभाग के डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को अधिकार देना चाहती है और संसद, विधानसभाओं में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करना चाहती है। इसके लिए विधेयक लाया गया था लेकिन कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों के विरोध के कारण बिल पास नहीं हो सका। यह भी पढ़ें- नकाब वालों के चक्कर में किया 80 प्रतिशत का नुकसान: पंकज इस बिल का विरोध कर इन दलों ने बता दिया है कि वे महिला विरोधी हैं। देश की महिलाएं सभी को समझ ...