बेगुसराय, फरवरी 18 -- बलिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत अंतर्गत सोनदीपी दियारा के वार्ड संख्या-12 में मंगलवार की रात एसटीएफ व स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में एक युवक को देसी पिस्तौल व पांच गोली के साथ गिरफ्तार किया गया। बलिया एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि पुराने दुश्मनी के कारण फर्जी फंसाने के उद्देश्य से सोनदीपी निवासी धर्मराज कुमार के द्वारा एसटीएफ को अवैध हथियार रखने को लेकर फोन किया गया था। जब स्थल पर एसटीएफ एवं स्थानीय पुलिस पहुंची तो सोनदीपी निवासी नूनूलाल यादव का घर बंद था। स्थानीय लोगों से पूछे जाने पर बताया गया कि दोनों पक्ष में जमीनी विवाद है और नूनूलाल यादव यहां नहीं है। इसी पर पुलिस को संदेह हुआ और सूचक धर्मराज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में धर्मराज कुमार ने स्वीकार किया कि उसने ही पुरान...