विन्ध्य एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण का किसानों ने किया विरोध
गाजीपुर, सितम्बर 20 -- दिलदारनगर। नगर पंचायत क्षेत्र के फतेहपुर गांव में किसानों ने विन्ध्य-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में बैठक कर आक्रोश जताया। किसानों ने कहा कि उचित मुआवजा मिलने के बाद ही जमीन देने पर विचार किया जाएगा। किसानों का आरोप है कि मुआवजा दर सूची में सेवराई तहसील के पलियां मौजे का उल्लेख नहीं है, जबकि अधिग्रहण की सूची में यहां के किसानों की जमीन शामिल है। इससे किसानों में असमंजस और नाराजगी है। बैठक में डॉ. विकास यादव ने कहा कि भूमि अधिग्रहण के बदले किसानों को बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा दिया जाना चाहिए। किसानों ने पलियां मौजे की स्थिति स्पष्ट करने तथा मुआवजा दर बढ़ाने की मांग को लेकर एसडीएम सेवराई को पत्रक देने का निर्णय लिया। बैठक में शेषनाथ यादव, रामधीरज यादव, छागुर, सौदागर, हरिकिशुन, राम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.