हरदोई, अप्रैल 19 -- टड़ियावां। सर्वोदय आश्रम की ओर से भूदान आंदोलन की हीरक जयंती के अवसर पर सिकंदरपुर स्थित निर्मला देशपांडे सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आश्रम की अध्यक्ष उर्मिला श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ विनोबा भावे के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश भूमि सुधार कार्यक्रम से जुड़े एस.के. प्रधान ने स्वर्गीय रमेश भाई द्वारा 11 जनपदों में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। इसके अलावा मैनपुरी के रमेश रंजन और लखनऊ के मलिहाबाद से राजाराम भाई ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार श्रीवास्तव ने किया, जबकि स्वागत संत रामपाल और आभार बृजेश कुमार सक्सेना ने व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...