दरभंगा, अप्रैल 13 -- दरभंगा। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, दरभंगा शाखा के अध्यक्ष पद का चुनाव शक्तिधाम, दरभंगा में रविवार को हुआ। इसमें विनोद कुमार सरावगी को विजयी घोषित किया गया। इसके बाद वहां उपाध्यक्ष दिलीप शर्मा की अध्यक्षता में आमसभा हुई। संचालन गौरव जालान ने किया। निर्वाचन अधिकारी मनमोहन सरावगी ने परिणाम से अवगत करवाया। मौके पर पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन सुरेका, प्रदेश संयुक्त मंत्री सुशील कानोडिया, अजय पोद्दार, प्रमंडलीय मंत्री डॉ. रामबाबू खेतान, पवन बागड़िया व आशीष सर्राफ उपस्थित थे। सभी ने श्री सरावगी को बधाई व शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...