हापुड़, दिसम्बर 30 -- पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने जनपद की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया है। कपूरपुर थाना प्रभारी विनोद पांडेय को हापुड़ कोतवाली नगर का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। जबकि हापुड़ कोतवाली में तैनात देवेंद्र बिष्ट को गढ़मुक्तेश्वर का थाना प्रभारी नियुक्त किया है। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने सोमवार की रात को कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया है। कपूरपुर थाना प्रभारी विनोद पांडेय को प्रभारी निरीक्षक हापुड़ कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक थाना गढ़मुक्तेश्वर मनोज कुमार को वाचक पुलिस अधीक्षक, प्रभारी निरीक्षक थाना हापुड़ देहात पटनीश कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना साईबर अपराध बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक थाना साईबर अपराध को प्रभारी साइबर सेल, प्रभारी गढ़ मेला सेल नीरज कुमार...