गोरखपुर, अगस्त 19 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी तथा राष्ट्रीय मंत्री जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी बनाया है। पार्टी के इस निर्णय का भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने स्वागत करते हुए दोनों नेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विनोद ने कहा कि विनोद तावड़े का व्यापक संगठनात्मक अनुभव और कुशल नेतृत्व क्षमता उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वहीं जगदीश ईश्वरभाई पटेल के सांगठनिक कौशल और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय का लाभ भी संगठन को मिलेगा। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने दी तावड़े-पटेल को बधाई दोनों नेताओं के अनुभव से प्रदेश में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को और ग...