रांची, अप्रैल 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। बोकारो के चर्चित जयंत हत्याकांड के आरोपी विनोद खोपड़ी के जेल ट्रांसफर आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद जस्टिस आर मुखोपाध्याय की अदालत ने राज्य सरकार से पूछा है कि क्या विनोद खोपड़ी को चाईबासा जेल से वापस बोकारो जेल शिफ्ट किया जा सकता है। अदालत ने इस संबंध में सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान बोकारो उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की ओर से अदालत को बताया गया कि निकाय चुनाव के दौरान मेयर पद के दावेदार विनोद खोपड़ी की बोकारो जेल में मौजूदगी से अप्रिय घटना की आशंका थी। यह भी पढ़ें- पुष्पा हत्याकांड में पिंड्राजोरा थाना के 28 लापरवाह पुलिसकर्मी सस्पेंड सुरक्षा कारणों को देखते हुए उसे चाईबासा जेल स्थानांतरित किया गया था। व...