रुद्रपुर, अप्रैल 19 -- असद जावेद, खटीमा। कांग्रेस ने अपने पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की है। इसमें विनोद चंद को खटीमा एवं सतपाल राणा को बंडिया ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दोनों की नियुक्ति पर रविवार को कांग्रेस कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजित कर फूलमालाओं से उनका स्वागत किया गया। विधायक भुवन कापड़ी ने दोनों पदाधिकारी को शुभकामनाएं दीं। कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा। साथ ही जनहित के कार्यों को नई गति मिलेगी। कापड़ी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में नवनियुक्त सभी ब्लॉक एवं नगर अध्यक्षों को भी बधाई दी। इस दौरान उमेश राठौर बॉबी, नासिर खान, राजकिशोर सक्सेना, अराफात, ताहिर, राजू सोनकर, भरत पांडे, प्रहलाद बोरा, रमेश जोशी, पंकज टम्टा आदि कांग्रेसी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सितारगंज में नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों का स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.