जहानाबाद, जून 20 -- अरवल, निज संवाददाता। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद चंदन सिंह के द्वारा अरवल के जिलाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा विनोद कुमार सिंह को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के विभिन्न नेताओं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और कहा कि विनोद कुमार सिंह के जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी काफी मजबूत होगी। विनोद कुमार सिंह ने काफी संघर्षशील कार्यकर्ता रहे हैं। कार्यकर्ताओं को मान सम्मान देने का भी काम करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...