मुरादाबाद, दिसम्बर 28 -- मुरादाबाद। सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसाइटी की मासिक बैठक रविवार को लाजपत नगर में आयोजित की गई। इस मौके पर इस वर्ष 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सदस्य विनोद कुमार दूबे, व आरके भटनागर को सम्मानित किया गया। इस दौरान भूमपूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न से सम्मानित डॉ़ राजेंद्र प्रसाद, अटल विहारी वाजपेयी, प़ं, मदन मोहन मालवीय की जयंती व किसान दिवस, वीर बाल दिवस आदि पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीके गुप्ता ने की। इस अवसर पर सोयायटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...