गंगापार, फरवरी 7 -- मंसूराबाद स्थित ज्ञान गंगा जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में समाजिक कार्यकर्ता पंडित स्वर्गीय विनोद कुमार उपाध्याय की 33 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके सामाजिक योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर उनके बड़े पुत्र कमलेंद्र कुमार उपाध्याय एवं वीरेंद्र उपाध्याय सहित शिव उपाध्याय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मानस बाबा, अरुण द्विवेदी, सत्यम द्विवेदी, अनूप सिंह, संदीप पांडेय, कांग्रेस नेता नीरज तिवारी (एडवोकेट), डब्लू तिवारी, शरद तिवारी, छोटू तिवारी, फूलचंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.