नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- रिपोर्ट- हेमलता कौशिक दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को पहलवान विनेश फोगाट को एक झटका देते हुए उन्हें 2026 सीनियर विश्व चैंपियनशिप के लिए होने वाले महिलाओं के सिलेक्शन ट्रायल में भाग लेने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इस बारे में जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने देर रात जारी अंतरिम आदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि इस स्तर पर अदालत फोगाट को 14 सितंबर को होने वाले चयन ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति देने के लिए पात्रता मानदंड में अंतरिम छूट देने के पक्ष में नहीं है। कोर्ट ने कहा कि सिलेक्शन के नियम सभी एथलीटों पर एक जैसे लागू होते हैं। अगर फोगाट को प्रोविजनल तौर पर हिस्सा लेने की इजाजत दी जाती है, तो असल में यह बाकी सभी एथलीटों पर लागू होने वाले एलिजिबिलिटी नियमों में उनके लिए एक अपवाद बनाने जैसा होगा।'...