नई दिल्ली, मई 30 -- महिला पहलवान विनेश फोगाट एशियाई खेलों के चयन ट्रायल के सेमीफाइनल में हार गईं हैं। उन्हें मीनाक्षी गोयत ने 6-4 से मात दी। महिलाओं के 53 किलोग्राम भारवर्ग के एक कड़े मुकाबले में उभरती हुई पहलवान मीनाक्षी गोयल ने अनुभवी विनेश फोगाट को 6-4 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। ट्रायल्स के दौरान विनेश फोगाट की वापसी काफी चर्चा में थी। सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट के फैसलों के बाद उन्हें 53 किग्रा वर्ग में भाग लेने की अनुमति मिली थी। विनेश ने पहले राउंड में ज्योति को 7-1 से आसानी से हराया था।विनेश ने दो मुकाबले जीते थे महिला पहलवान विनेश फोगाट ने एशियन गेम्स सिलेक्शन ट्रायल्स में शनिवार को 53 किग्रा के शुरुआती मुकाबले में हरियाणा की ज्योति और इसके बाद हुए दूसरे मुकाबले में निशु को हराकर अपनी वापसी की उम्मीद को जिंदा रखा था। ...