गाजीपुर, जून 17 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। होटल कारोबारी आलोक राय के बेटे विनीत राय की हत्या में शामिल विद्युत वितरण मंडल गाजीपुर में तैनात संविदाकर्मी रहमान अली की गिरफ्तारी के बाद उसे तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने पत्र जारी कर संबंधित कर्मी की ऊर्जा जनशक्ति ऐप पर फेसियल अटेंडेंस भी बंद करने के निर्देश दिया है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि रहमान अली 30 मई से बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित चल रहे थे और सोशल मीडिया पर प्रसारित एक प्रकरण में उनका नाम सामने आने के बाद मामला गंभीर हो गया। अधिशासी अभियंता के पत्र के आधार पर यह कार्रवाई की गई। मेसर्स ग्रिड पावर सिस्टम को भी निर्देशित किया गया है कि संबंधित कर्मी की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर कार्यालय को अवगत कराया जाए। बता दें कि विनीत राय की हत्य...