पलामू, अप्रैल 29 -- मेदिनीनगर। पलामू जिले में विनीत तिवारी की अपहरण के बाद हत्या से आक्रोशित लोगों ने बुधवार की शाम में मेदिनीनगर शहर में कैंडल मार्च निकाला। उपमहापौर मनोज सिंह, सीपीआई के जिला सचिव रूचिर तिवारी सहित बड़ी संख्या में युवाओं सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने हाथों में मोमबत्ती और न्याय की तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे तथा दिवंगत विनीत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मार्च रेड़मा चौक से प्रारंभ होकर कचहरी चौक होते हुए छहमुहान तक निकाला गया। मार्च के दौरान लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर सख्त सजा देने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस जघन्य घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई ही पीड़ित परिवार को न्याय दिला सकती है। शनिवार के शाम में वाहनों म...