पलामू, मई 2 -- मेदिनीनगर। शहर के चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड के मुख्य साजिश कर्ता को गिरफ्तार शनिवार को जेल भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा सामदा आहर निवासी दिलीप तिवारी के रूप में की गई है। मुख्य आरोपी प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल अभी भी फरार है जिसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रोजगार ने बताया कि हत्याकांड के मुख्य साजिश कर्ता मुख्य आरोपी प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल के भाई दिलीप तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ के क्रम में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। यह भी पढ़ें- ब्लैक शीशा लगे तीन वाहन को पुलिस ने किया जब्त विनीत तिवारी का शनिवार की शाम में घर के समीप से अपहरण कर निर्मम तरीके से हत्या कर सदर थाना क्षेत्र के जोरकट गांव में मुख्य सड़क से करी...