गाज़ियाबाद, जुलाई 17 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। इंदिरापुरम स्थित सेंट टेरेसा स्कूल की शिक्षिका विनीता शर्मा को साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) ने शुक्रवार को तीसरी बार बेस्ट डिस्ट्रिक्ट ओवरऑल कोऑर्डिनेटर अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार विद्यार्थियों में शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने, ओलंपियाड गतिविधियों के सफल संचालन और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। प्रधानाचार्या रेनू श्रीवास्तव ने कहा कि विनीता शर्मा ने अपने समर्पण, मेहनत और उत्कृष्ट कार्य से यह उपलब्धि हासिल की है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: हिन्दुस्तान ओलंपियाड में सिटी कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...