हल्द्वानी, मार्च 8 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ नैनीताल के प्रतिनिधिमंडल ने नेता प्रतिपक्ष एवं बाजपुर विधायक यशपाल आर्य से मुलाकात की। शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपकर उत्तराखंड के अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत 426 तदर्थ शिक्षकों के जल्द विनियमितीकरण की मांग रखी। मामले में सदन में उठाए जाने की मांग भी की। जिला मंत्री एलडी पाठक के नेतृत्व में शिक्षकों ने बताया की लंबे समय से शिक्षकों को कोरे आश्वासन दिए जा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने प्रकरण को मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के समक्ष मजबूती से उठाने का आश्वासन दिया। इस दौरान शैलेंद्र त्रिपाठी, पीसी जोशी, हितेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...