हल्द्वानी, दिसम्बर 22 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। विनियमितीकरण नियमावली की कटऑफ तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को संविदा व गेस्ट प्राध्यापकों का एक प्रतिनिधिमंडल कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत से मिला। डॉ. प्रदीप पाण्डेय के नेतृत्व में बताया कि 2014-15 में यूजीसी व शासन के नियमानुसार उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा अखिल भारतीय चयन समिति के माध्यम से उनकी नियुक्ति की गई थी। वे 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके हैं। सरकार की तरफ से नियमितीकरण का आश्वासन दिया गया था। बावजूद इसके 4 दिसंबर 2018 को बनी नियमावली के कारण उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। कहा कि यदि कटऑफ 31 दिसंबर 2025 या प्राख्यापन तिथि तक बढ़ाई जाती है तो बड़ी संख्या में संविदा प्राध्यापक नियमितीकरण के दायरे में आ जाएंगे। विधायक ने मंत्रिमंडलीय उपसमिति के अध्यक्ष सुबोध उनियाल से दूरभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.