गाजीपुर, जून 24 -- गाजीपुर। होटल कारोबारी आलोक राय के बेटे विनीत राय की हत्या के मामले में फरार एक लाख के इनामी शंकर पांडेय के बंद घर से बुधवार कुत्ते को रेस्क्यू किया गया। 29 मई की घटना के बाद से कुत्ता घर के अंदर बंद था। बता दें कि 29 मई की रात होटल कारोबारी आलोक राय के बेटे विनीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में चार नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। नामजद आरोपियों में कमलेश चौधरी पुलिस मुठभेड़ में 4 जून की रात मारा जा चुका है। वहीं शंकर पांडे, आलोक दुबे और सोनू यादव पर पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। घटना वाली रात से ही शंकर पांडे के घर के अंदर उसका पालतू कुत्ता बंद था। बुधवार को शंकर पांडे के घर कोतवाली पुलिस, सदर तहसीलदार, राजस्व विभाग और पशु चिकित्सा की टीम पहुंची...