वाराणसी, मई 10 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नरसिंह मठ सेवा समिति की ओर से रविवार को अशोक सिंहल हनुमान चालीसा पाठ प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। मणिकर्णिका घाट स्थित नरसिंह मठ में संपन्न हुई प्रतियोगिता में 25 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में विजेताओं की घोषणा प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्री मानस मंडल के अध्यक्ष परशुराम उपाध्याय एवं समाजसेवी शिवप्रकाश गुप्ता रहे। कक्षा एक से तीन के पहले वर्ग में विनायक शर्मा प्रथम, नियति सरीन द्वितीय, और उपासना सरीन तीसरे स्थान पर रहीं। तीनों विजेता वेद शिक्षा मंदिर के विद्यार्थी हैं। दूसरे वर्ग में कक्षा 4 से 5 के विद्यार्थियों में वेद शिक्षा मंदिर की श्रुति शर्मा प्रथम, सीएचएस की कृष्णा उपाध्याय द्वितीय और वनिता पब्लिक स्कूल के तेजस शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा 6 से 8 के वर्ग में...