कानपुर, मई 14 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग में गुरुवार को चार मुकाबले खेले गए। पहले मैच में विनर्स क्लब ने तरुण एथलेटिक्स को पांच विकेट से, दूसरे मैच में कानपुर साउथ ने पीएसी क्लब को 117 रन से, तीसरे मैच में केडीएमए ने कानपुर क्रिकेटर्स को छह विकेट से और सुपीरियर स्प्रिट ने बीसीए को 84 रन से पराजित किया।एससीजी मैदान पर हुए मैच में तरुण एथलेटिक्स ने 35.2 ओवर में 180 रन बनाए। टीम की ओर से विदित जोशी ने 42 रन, पीयूष मिश्रा ने 25 रन बनाए। गेंदबाजी में मिशम अब्बास ने चार विकेट लिए। यह भी पढ़ें- रिशु की पारी से दिनेश मिश्रा इलेवन 81 रन से जीता जवाब में खेलने उतरी विनर्स क्लब ने 22.5 ओवर में पांच विकेट पर 183 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से प्रियांशु ने शानदार 78 रन, सार्थक लोहिया नाबाद ...