रांची, दिसम्बर 15 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नेक्सजेन के संचालक व जेल में बंद आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के करीबी विनय सिंह से एसीबी मंगलवार को पूछताछ करेगी। एसीबी के अधिकारियों के मुताबिक, विनय कुमार सिंह से दो दिन जेल में ही पूछताछ होगी। विनय कुमार सिंह के द्वारा शराब घोटाले में विनय कुमार चौबे के लिए उगाही किए गए पांच करोड़ फंड के विषय में भी पूछताछ होगा। वहीं विनय कुमार सिंह और विनय कुमार चौबे के परिजनों के बीच पैसों के ट्रांजेक्शन के पहलुओं पर भी एसीबी सवाल जवाब करेंगी। एसीबी के अधिकारियों के मुताबिक, विनय कुमार सिंह से पूछताछ के लिए एक दर्जन से अधिक सवालों की सूची तैयार की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...