रांची, दिसम्बर 19 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से जुड़े मामले में जेल में बंद आईएएस विनय कुमार चौबे व नेक्सजेन संचालक विनय सिंह के परिजनों के बीच लगातार लेनदेन के साक्ष्य मिल रहे। एसीबी को मिले नए साक्ष्य में पाया गया है कि नेक्सजेन संचालक विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह ने विनय चौबे की सरहज प्रियंका त्रिवेदी से 75 लाख रुपये में फ्लैट खरीदा था। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से जुड़े एसीबी के केस में प्रियंका त्रिवेदी भी आरोपी हैं। जांच में यह बात सामने आयी है कि प्रियंका ने इस फ्लैट को 43 लाख रुपये में खरीदा था। प्रियंका त्रिवेदी, विनय चौबे के साले शिपिज त्रिवेजी की पत्नी हैं। जांच में पाया गया है कि प्रियंका सिंह ने अप्रैल 2017 में न्यू नगराटोली स्थित मुकुंद अपार्टमेंट में एक फ्लैट खरीदा था। प्रियंका के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.