रांची, मार्च 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे व उनके करीबियों की आय से अधिक संपत्ति से जुड़े केस में एसीबी ने दूसरे दिन भी विनय सिंह व उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह से पूछताछ की। एसीबी सूत्रों के मुताबिक, दूसरे दिन की पूछताछ में भी दंपत्ति ने अपनी कंपनियों में निवेश, विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता के खाते में भुगतान को लेकर जो जवाब दिए, उससे एसीबी संतुष्ट नहीं है। एसीबी ने शुक्रवार को भी विनय सिंह व स्निग्धा सिंह को एसीबी के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया है। ------नवीन केडिया से भी पूछताछ शुरूछत्तीसगढ़ डिस्टिलरी लिमिटेड के मालिक नवीन केडिया से भी एसीबी ने गुरुवार को रिमांड के पहले दिन पूछताछ की। नवीन केडिया को पांच दिनों के रिमांड पर लेकर एसीबी की टीम दिन के 10 बजे एसीबी मुख्यालय पहुंची। नवीन केडिया की कंप...