कानपुर, मार्च 19 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता एमरॉल्ड गार्डन सोसाइटी की ओर से चल रही एमरॉल्ड गार्डन प्रीमियर लीग (ईजीपीएल) सीजन-2 में बुधवार रात को सीनियर सिटीजन (60 ) का मुकाबला खेला गया। जिसमें विनय वॉरियर्स ने आरोग्य सुपर स्टार्स को 93 रन से पराजित किया। साथ ही, महिला और पुरुष वर्ग में संयुक्त रूप से विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।एमरॉल्ड गार्डन परिसर में खेले गए सीनियर सिटीजन के मैच में विनय वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में एक विकेट पर 217 रन बनाए। टीम की ओर से वीके ने 58 रन, अर्जुन ने 50 रन, राकेश ने 24 रन व डॉ. एके अग्रवाल ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में राज कुमार राठी ने एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी आरोग्य सुपर स्टार्स की टीम 12 ओवर में छह विकेट पर 124 रन ही बना सकी। टीम की ओर से प्रदीप ने 26 रन, आलोक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.