रिषिकेष, मई 9 -- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास में छात्र संसद और कन्या भारती का गठन किया गया। छात्र संसद में प्रधानमंत्री पद पर विनय कुमार और प्रमुख पद पर प्रिया भट्ट ने शपथ ग्रहण की। शनिवार को आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या भारती क्षेत्रीय संगठन मंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश डोमेश्वर साहू ने किया। उन्होंने कहा कि विद्या भारती केवल शिक्षा नहीं, संस्कारों की साधना है। संस्था का उद्देश्य राष्ट्रभक्त, संस्कारित एवं चरित्रवान नागरिक तैयार करना है। उन्होंने नेतृत्व, अनुशासन एवं सेवा भाव को जीवन की सफलता का आधार बताया। मेयर शंभू पासवान ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने एवं समाज के प्रति उत्तरदायित्व का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- ...