फरीदाबाद, जनवरी 22 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। पल्ला थाना इलाके में विनय नगर में दो पक्षों के बीच एक दूसरे के खिलाफ इकट्ठे होकर हमला करने के लिए गलियों में घूमने का वीडियो वायरल हो रहा है । वीडियो में काफी संख्या में लोग हाथों में डंडे लेकर नकाब पहने नजर आ रहे हैं। इससे लोगों में दहशत बनी हुई है। यह मामला पुलिस की जानकारी में है। हालांकि, अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि काफी संख्या में लोग हाथों में डंडे लेकर शोर-शराबा करते हुए गलियों से गुजर रहे हैं । इससे लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। कुछ आगे जाकर इन लोगों ने बाइक में तोड़फोड़ की । उसके बाद हंगामा का फरार हो गए इससे पहले दूसरे पक्ष के लोगों ने भी इसी तरह इकट्ठे होकर अपनी ताकत दिखाई थी। काफी संख्या में इकट्ठे होकर गलियों में घुसे और दूसरे पक्ष को ललकारा ...