मधुबनी, मई 20 -- मधुबनी। पुलिस अवर निरीक्षक विनय कुमार नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष बनाए गए हैं। 2014 बैच के दारोगा विनय कुमार दरभंगा सहित अन्य जिलों के विभिन्न थानों में अहम जिम्मेवारी संभाल चुके हैं। पूर्व अपर थानाध्यक्ष मनोज कुमार के बेनीपट्टी थाना स्थानांतरण होने के बाद विनय कुमार को यह जिम्मेवारी दी गई है। उन्होंने बताया कि विधि व्यवस्था और अनुसंधान के आलावा क्राइम कंट्रोल उनकी प्राथमिकता होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...