पटना, सितम्बर 12 -- विनय कुमार के बाद बिहार में नये पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कौन होगा, इस पर कवायद जारी है। इसके लिए चयन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। वर्तमान डीजीपी विनय कुमार सितम्बर 2025 में ही पुलिस सेवा की अवधि पूरी कर चुके हैं। उनके डीजीपी पद के दो साल का कार्यकाल 12 दिसंबर 2026 को समाप्त होने वाला है। इसे देखते हुए बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस सेवा में 30 साल सेवा पूरी कर चुके आईपीएस अधिकारियों की सूची केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी है। इनमें नौ डीजी (पुलिस महानिदेशक) जबकि 1996 बैच के 14 एडीजी (अपर पुलिस महानिदेशक) स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं। प्रक्रिया के तहत अब गृह मंत्रालय इस सूची पर यूपीएससी के साथ विचार-विमर्श कर अंतिम तीन नाम का पैनल बना कर बिहार सरकार को भेजेगी, जिसमें एक पर मुख्यमंत्री की अंतिम मुहर लगेगी। यह भी पढ़ें-...