बेगुसराय, मार्च 9 -- बेगूसराय। जिले के कैथमा वार्ड-19 निवासी हरदेव यादव के पुत्र व राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज विनय कुमार का चयन नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित ईस्ट जोन नेशनल कोचेज कोर्स के लिए हुआ है। यह कोर्स 16 मार्च से 22 मार्च 2026 तक जमशेदपुर में आयोजित किया जाएगा। विनय कुमार लंबे समय से शूटिंग खेल से जुड़े हुए हैं और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस कोर्स में देश के चुनिंदा व प्रतिभाशाली शूटरों का ही चयन किया जाता है। उनके इस चयन से जिले के खेल प्रेमियों व खिलाड़ियों में खुशी है। लोगों ने विनय कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.