नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- वियतनामी कंपनी विनफास्ट अब भारतीय बाजार में अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लाने की तैयारी लगभग पूरी कर चुकी है। कपंनी अगले साल की शुरुआत तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने के साथ करेगी। इन मॉडल की लिस्ट में ईवो (Evo), क्यो (Kyo) और काइनेट (Kinet) शामिल हैं। इन स्कूटर में वियतनाम मार्केट वाले स्पेसिफिकेशंस नहीं मिलेंगे। इन्हें भारतीय बाजार के हिसाब से जरूरी बदलावों के साथ लॉन्च किया जाएगा। ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, विनफास्ट ने बताया है कि इन तीनों की चेसिस, डिजाइन में इंडिया-स्पेसिफिक मॉडिफिकेशन के साथ लाया जाएगा। वहीं, इनके नामों में भी बदलान देखने को मिल सकता है। इन तीनों इलेक्ट्रिक स्कूटर में हब-माउंटेड मोटर का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें से प्रत्येक का परफॉर्मेंस लेवल अलग-अलग है और भारत के स्पेसिफिक मॉडल इस...