नवादा, जुलाई 27 -- बिहार सरकार द्वारा बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1976 और पटना विश्वविद्यालय अधिनियम 1976 में संशोधन कर नए विश्वविद्यालय विधेयक को विधानमंडल के मानसून सत्र में पेश करने की तैयारी का विरोध तेज हो गया है। यह भी पढ़ें- विवि में आयोजित होगा महाधरनाविरोध की तैयारी बिहार राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुटाब), बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ तथा बिहार राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ की संयुक्त बैठक के बाद नवादा में आंदोलन की सुगबुगाहट दिख रही है। ​मगध विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के संयोजक और मगध विश्वविद्यालय के अंतर्गत नवादा के टीएस कॉलेज के पूर्व शिक्षक संघ सचिव डॉ. अंजनी कुमार ने नवादा सहित मगध विश्वविद्यालय क्षेत्रांतर्गत आने वाले सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों के शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्म...