नैनीताल, अप्रैल 20 -- नैनीताल, संवाददाता। डॉ. राजेंद्र प्रसाद विधि संस्थान के छात्रों ने संस्थान को नैनीताल से भीमताल स्थानांतरित करने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए सोमवार को कुलपति को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान छात्रों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।छात्रों ने कुलपति प्रो. डीएस रावत को दिए ज्ञापन में मांग की कि स्थानांतरण के प्रस्ताव पर पुनर्विचार किया जाए। उनका कहना था कि प्रवेश के समय संस्थान के स्थानांतरण की किसी भी योजना की जानकारी नहीं दी गई थी। छात्रों ने बताया कि हाईकोर्ट और जिला न्यायालय की निकटता के कारण उन्हें कोर्ट की कार्रवाई देखने, अधिवक्ताओं से संवाद करने और इंटर्नशिप के अवसर प्राप्त होते हैं। यदि संस्थान को भीमताल स्थानांतरित किया जाता है, तो ये सभी सुविधाएं प्रभावित होंगी। कहा कि स्थानांतरण से परिवहन, आवास और अन्य खर्चों का अतिरि...