बेगुसराय, जुलाई 27 -- बीहट। विधि व्यवस्था संधारण के दौरान बीडीओ को समुचित सुरक्षा सुनिश्चित किया जाय। छह सूत्री मांगों को लेकर बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के आह्वान पर बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने सोमवार से हाथ में काला पट्टी बांधकर कार्य किया। बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि संध की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की गई है। छपरा में विधि व्यवस्था संधारण के दौरान छपरा सदर के बीडीओ दृष्टि पाठक तथा रिविलगंज के बीडीओ रितेश कुमार 25 जुलाई को गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं। डीएम समेत जिले के वरीय अधिकारी बीडीओ को बिना सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के विधि व्यवस्था संधारण के लिए भेज देते रहे हैं और ऐसी स्थिति में बीडीओ को जान का खतरा रहता है। यह भी पढ़ें- बीडीओ की सुरक्षा को लेकर काली पट्टी बांधकर काम कर रहे बीडीओ...