चाईबासा, फरवरी 27 -- चाईबासा। होली और रमजान के मददेनजर गुरुवार को सदर थाना में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो ने की। बैठक में बिजली, पानी, साफ सफाई और विघि व्यवस्था पर चर्चा की गई। बैठक में कहा गया 4 मार्च को होली मनाई जाएगी। एसडीओ ने सरकार की गाइडलाइन के तहत पर्व मनाने को कहा। रमजान को देखते हुए किसी भी व्यक्ति को जबरन रंग न लगाने को भी कहा गया। कहा कि हुड़दंगियों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की नजर रहेगी। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ वहामन टूटी ने कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारा में मनाना है। उन्होंने कहा अगर किसी के द्वारा विघि व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बैठक में प्रशिक्षु आइएएस सिद्धांत कुमार, प्रशिक्षु आईपीएस राज कुमार जय ...