विधि-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता: एसडीएम
समस्तीपुर, सितम्बर 2 -- रोसड़ा, निसं। अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी ने रोसड़ा की पहली महिला एसडीएम के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने अपने प्रकोष्ठ में स्थानांतरित एसडीएम संदीप कुमार से प्रभार लिया। पूजा कुमारी के पदभार संभालने के साथ ही रोसड़ा अनुमंडल को पहली बार महिला एसडीएम मिली हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में एसडीएम पूजा कुमारी ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना और विधि-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर लोगों की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पूजा कुमारी बीपीएससी की 60-62वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से चयनित अधिकारी हैं। उन्हों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.