सिमडेगा, फरवरी 28 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी हर्ष कुमार साह की अध्यक्षता में हुई। मौके पर होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। बैठक में प्रमुख दुतामी हेमरोम, बीडीओ बीरेंद्र किंडो के अलावा समाजसेवी तथा ग्रामीण में उपस्थित थे। मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि होली के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेवारी है। उन्होंने सभी लोगों से आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील की। बैठक में निर्णय लिया गया कि होली के मौके पर गश्ती दल की तैनाती की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। साथ ही लोगों से अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।बैठक में केदार...