जमशेदपुर, मार्च 19 -- शहर में विधि-व्यवस्था को लेकर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष आज बैठक करेंगे। बैठक में सभी थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को शामिल होने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों की समीक्षा और आगामी त्योहारों को देखते हुए विशेष रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में हाल के दिनों में बढ़ी आपराधिक घटनाओं पर भी चर्चा होगी और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। इसके अलावा गश्ती व्यवस्था को और मजबूत करने, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर जोर दिया जाएगा। सिटी एसपी ने सभी अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ बैठक में उपस्थित होने को कहा है, ताकि शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकें।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.