सहरसा, फरवरी 15 -- पतरघट। महाशिवरात्रि के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पस्तपार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता करते थानाध्यक्ष विजय कुमार पासवान ने जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों और पूजा समिति सदस्यों के साथ आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की। थानाध्यक्ष ने आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति बनाए रखने पर विशेष बल दिया। बैठक में पुअनि अमरजीत कुमार, प्रीति कुमारी, एएसआई धर्मेंद्र कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...