पटना, जून 14 -- राजद की ओर से 17 जून को राज्यभर के सभी जिला मुख्यालयों में विधि-व्यवस्था, महंगाई और जनहित के अन्य मसलों पर धरना दिया जाएगा। धरना कार्यक्रम में पार्टी के सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद के साथ वरिष्ठ नेता, राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला के पदाधिकारियों सहित जिलों के सभी सक्रिय कार्यकर्ता और नेता भाग लेंगे। प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि सरकार महंगाई रोकने, भ्रष्टाचार को समाप्त करने, विधि व्यवस्था को ठीक करने और आमजनों के ज्वलंत समस्याओं के निदान के लिए कोई कार्य नहीं कर रही है। बिहार में विकास के कार्य अवरुद्ध हैं और सरकार के स्तर से विकास के प्रति गंभीरता नहीं दिख रही है। यह भी पढ़ें- विधि-व्यवस्था के मसले पर 17 को राजद का धरना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...