बरेली, मई 18 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विधि विभाग में शोधार्थी अमित कुमार सिंह का पीएचडी प्रस्तुतीकरण कार्यकम संपन्न हुआ। प्रस्तुतीकरण में बाह्य परीक्षक के रूप में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मोहम्मद अशरफ, शोधार्थी सुपरवाइजर बरेली कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओपी राय व विभागाध्यक्ष एवं रिसर्च कॉर्डिनेटर प्रो. अमित सिंह समेत अन्य रहे। वायवा प्रेजेंटेशन शोधार्थी अमित कुमार सिंह ने शीर्षक रोल ऑफ पुलिस इन क्रीमिनल जस्टिस सिस्टम इन इंडिया प्रॉब्लमस एंड चैलेंजेस पर दिया। शोधार्थी द्वारा पुलिस सुधार एवं भारतीय आपराधिक न्याय व्यवस्था के चुनौतियों एवं समस्याओं के समाधान के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस मौके पर विधि विभाग के शिक्षक डॉ शहनाज अख्तर, डॉ. लक्ष्मी देवी, नईमुद्दीन, प्रेक्षा सिंह, निधि शंकर, प्रियदर्शिनी व रविकर यादव सम...