देवघर, मार्च 19 -- देवघर,प्रतिनिधि। मानसरोवर के पूर्वी छोर स्थित मां काली संस्कृत पाठशाला में बुधवार को चैत माह की अमावस्या तिथि पर मां रक्षा काली की पूजा विधि-विधान से की गई। इस दौरान आचार्य सुमित सरेवार पुजारी पंडित ज्ञानानंद झा द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर मां रक्षा काली से विश्व कल्याण व नगर कल्याण के लिए कामना की गई। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। मां रक्षा काली की पूजा को लेकर शहरी क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...