गोड्डा, मार्च 23 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। गोड्डा जिला मुख्यालय स्थित चैती दुर्गा मंदिर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मंदिर परिसर में दुर्गा सप्तशती पाठ के मंत्रोच्चार से पूरा इलाका गुंजायमान हो रहा है। सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं की माता की पूजा करने लोग पहुंच रहे है। मंदिर परिसर स्थित राम दरबार में 24 घंटे चलने वाला नौ दिवसीय अखंड रामधुन आयोजित किया गया है। भजन-कीर्तन और राम नाम के जाप से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया है। स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ साथ आसपास के क्षेत्रों से भी लोग यहां पहुंचकर पूजा अर्चना कर रहे हैं और रामधुन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। रविवार को नवरात्र के चौथे दिन माता दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की विधिवत पूजा अर्चना की गई। इस अवसर माता की आराधना की गई और भक्तों के बीच प्रसाद का वि...