जमशेदपुर, अक्टूबर 8 -- शरद पूर्णिमा पर बंग समाज की महिलाओं ने सोमवार को घरों और मंदिरों में परंपरागत तरीके से कोजागरी लक्ष्मी पूजा की। सामूहिक रूप से टेल्को सबुज कल्याण संघ, बेल्डीह कालीबाड़ी, नामदा बस्ती कालीबाड़ी, टेल्को बंगीय कृष्टि, एग्रिको सहित कई स्थानों पर विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा की गई। कोजागरी लक्ष्मी पूजा को लेकर बंगाली समुदाय में विशेष उत्साह देखा गया। बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही। फल-फूल, तिल लड्डू और मिष्ठान के साथ प्रतिमा स्थापित कर विधिपूर्वक पूजा की गई। बंग समाज की महिलाओं ने पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव से धन की देवी लक्ष्मी की पूजा की। सुबह स्नानादि के बाद महिलाएं व्रत में रहीं। घर की सफाई की गई। मां को भेंट देने के लिए तरह-तरह के पकवान तैयार किए गए। नारियल, तिल का लड्डू, खीर, पुरी, पांच प्रकार की सब्जी और चटनी म...