फतेहपुर, मार्च 21 -- फतेहपुर। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को मां भगवती के चन्द्रघंटा स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। दिनभर मंदिरों में मातारानी के जयकारे गूंजते रहे। मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का आना-जाना लगा रहा। घरों में अनुष्ठान कर रहे भक्तों ने पीले वस्त्र धारण कर मिश्री, शक्कर और पंचामृत से मातारानी का भोग लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के दुर्गा मंदिर, मां शीतला मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में सुबह कपाट खुलते ही दर्शन-पूजन के लिए भक्त पहुंचने लगे। दिनभर श्रद्धालु पूजन-अर्चन के लिए आते रहे। लोगों ने पूरी श्रद्धा के साथ मां को नारियल-चुनरी का प्रसाद चढ़ाकर परिवार की सलामती का आशीर्वाद मांगा। सुबह शाम आरती में लोग एकत्र होकर मां की आराधना कर रहे हैं। श्रद्धालुओं ने माता रानी के चरणों में शीश झुकाकर परिवार...