प्रयागराज, मार्च 7 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रयागराज सेवा समिति की ओर से शनिवार को दारागंज में मुगदर की विदाई के अवसर पर सुंदरकांड आयोजित किया गया। समिति के अध्यक्ष तीर्थराज पांडेय और पार्षद अनुपमा पांडेय ने आरती-पूजन किया। धकाधक हास्य कवि सम्मेलन के संयोजक डॉ. शंभू नाथ त्रिपाठी अंशुल और कवियों को सम्मानित किया गया। राजेन्द्र तिवारी दुकान जी, पं. भक्तराज पांडेय, कैलाश चंद्र, पुष्पराज पांडेय, योगराज शास्त्री, डॉ. संजय पांडेय, विकास मिश्रा, झब्बू पाल, पवन यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...