बिजनौर, मार्च 3 -- बिजनौर। नगर में होलिका स्थल पर होलिका दहन बहुत ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। होलिका दहन सोमवार की देर रात्रि में हुआ।सोमवार को कस्बा झालू में मछली बाजार स्थित होलिका स्थल पर होलिका दहन रात्रि करीब डेढ़ बजे होलिका दहन मुहूर्त अनुसार किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा होलिका की पूजन-अर्चना की गई। उसके उपरांत होलिका में अग्नि प्रज्वलित की गई। वहीं समाज सेवी शिवम् एडवोकेट द्वारा होलिका दहन के पावन अवसर पर मछली बाजार स्थित होलिका स्थल के पास भव्य टेंट लगाकर सभी प्रियजनों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में देर रात्रि तक बड़ी संख्या में नगरवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर वहां पहुंचने वाले सभी प्रियजनों के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था की गई तथा बैठने हेतु सोफा एवं अन्य सुविधाओं का भी उचित प...